DUMKA : दिन दहाड़े एक फेरीवाले को गोली मार दी गई। इस फेरीवाले का नाम महेंद्र शाह था। बाइक पर घूम-घूम कर वह घर-घर जाकर सामान बेचा करता था। इस दुस्साहसिक वारदात को अज्ञात अपराधियों ने आज दिन के उजाले में दुमका के रामगढ़ थाना इलाके में अंजाम दिया। महेंद्र को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। लगभग 30 साल के महेंद्र को गोली लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लहूलुहान फेरीवाले को आसपास के लोग जबतक अस्पताल ले गये, तबतक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। मारे गये महेंद्र के घरवालों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बाइक पर सामान बेच कर परिवार का पेट पालता था। उसके घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो












