Ranchi : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। वहीं पार्टी का नाम अटल विचार मंच हो सकता है। वे एक बैठक में भी शामिल हुये। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व कार्यकारी सदस्य और पूर्व भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाज के तमाम वर्गों से परामर्श के बाद जल्द ही अटल विचार मंच (एवीएम) के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। फिर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गये। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने साल 1998, 1999 और 2009 में हजारीबाग लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)













