spot_img
spot_img
spot_img

रांची में हिन्दी दिवस : साहित्यकारों की हुंकार… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी साहित्य भारती की ओर से रविवार को उड़ान एकेडमी प्रांगण में एक यादगार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. जग बहादुर पांडेय की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी ने माहौल को गरिमा और सार्थकता से भर दिया। अध्यक्षीय संबोधन में अजय राय ने कहा कि “हिन्दी दिवस केवल औपचारिकता का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। हमें देखना होगा कि तकनीकी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मातृभाषा को किस तरह मजबूती दी जा सकती है।” उन्होंने हिंदी को घर की भाषा से आगे बढ़ाकर कार्यक्षेत्र और व्यवसाय की भाषा बनाने का आह्वान किया।

“हिंदी में है अपार अभिव्यक्ति की क्षमता” 

मुख्य अतिथि डॉ. जग बहादुर पांडेय ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर है। साहित्य समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने युवाओं से हिंदी लेखन-पठन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। डॉ. बासुदेव प्रसाद, डॉ. अभिषेक, अरुण अग्रवाल, सुकुमार झा, डॉ. ममता, त्रिपुरेश्वर मिश्रा और डॉ. अंजेश ने भी विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हिन्दी की समृद्धि और प्रसार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नई पीढ़ी पर है। डिजिटल और तकनीकी माध्यमों से हिन्दी को और सशक्त बनाना समय की मांग है।कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि आगामी वर्ष में हिन्दी साहित्य भारती झारखंड के विभिन्न जिलों में “हिन्दी जागरूकता अभियान” चलायेगी। कवि सम्मेलन, कार्यशालायें और गोष्ठियों का आयोजन होगा। डिजिटल मंचों पर हिन्दी को बढ़ावा देने के लिये विशेष पहल की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन रांची इकाई अध्यक्ष बलराम पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अरुण अग्रवाल ने दिया। सैकड़ों साहित्यकारों, शिक्षाविदों, छात्रों और हिन्दी प्रेमियों की मौजूदगी ने गोष्ठी को ऐतिहासिक बना दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...