spot_img

हिना खुद जली या जलाई गई, पुलिस खोलेगी राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muzaffarpur : करीब 9 साल पहले निकाह करने वाली परवीन उर्फ हिना नहीं रही। इल्‍जाम है कि उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया। ससुराल वालों की मन की मुराद पूरी नहीं कर पाने के कारण हिना का यह हाल किया गया। आरोप है कि हिना से कभी बाइक तो कभी सोने का चेन तो कभी 4 पहिया वाहन मायके से मांगकर लाने को कहा जाता था। वहीं इलाके के थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली थी। अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। घटना के बाद से ससुराल के लोग रहस्‍यमय ढंग से गायब हैं।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

हिना के मायकेवालों ने बताया कि करीब 9 साल पहले शिक्षक मो. कुतुबुद्दीन से निकाह हुआ था। शिक्षक मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नुरूलपुर बंगरा गांव के रहनेवाले हैं। हिना के चाचा मो शमीम ने खुलासा किया कि बीते कुछ माह से हिना को बहुत ज्‍यादा सताया, रुलाया और मारापीटा जाता था। बतौर दहेज कभी बाइक, तो कभी सोने की चेन मांगता था। बीते 2 माह से चार पहिया गाड़ी की डिमांड होने लगा था। हिना के असमर्थता जताने पर उसे पीटा जाता था। जिस रोज हिना को जलाया गया, उस दिन चीख-चीत्‍कार सुन आसपास से कई लोग जुट आये थे। लोगों को जुटता देख हिना को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हिना के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उनपर लगाया गया इल्‍जाम बिल्‍कुल गलत है। बीते 9 साल में दहेज मांगने की कोई बात सामने नहीं लाई गई। अब उनपर झूठा इल्‍जाम लगाया जा रहा है। रसोई गैस सिलिंडर लिकेज होने के कारण वह आग की चपेट में आकर झुलस मर गई। हिना के पिता मोहम्मद अजीम और चाचा शमीम ने कहा कि उन्‍हें जैसे ही बेटी के जलने की खबर मिली, वह भागे-भागे अस्‍पताल पहुंचे। उन्‍हें गैस से जलने की बात बतायी गई। शक होने पर गांव जाकर कुछ लोगों से सच्‍चाई जाननी चाही, तब उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि जब वे लोग आग बुझाने गये तो मिट्टी तेल की महक आ रही थी। तब इनका शक यकीन में बदल गया।

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :सिपाही की पिस्‍टल से चली गोली, बची प्रेमिका!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...