spot_img
spot_img

झारखंड सरकार से हाईकोर्ट ने किया सवाल- कोरोना की तीसरी लहर की क्या है तैयारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कहा- सरकार को दूसरी लहर के लिए भी किया गया था अगाह, लेकिन समय पर  नहीं हुआ इंतजाम

 Ranchi : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों पर झारखंड हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी है। सरकार से यह बताने को कहा गया है कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए क्या-क्या तैयारी की जा रही है। कितना काम पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की वेकेशन बेंच ने अगले सप्ताह इसकी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें :  अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

इस बार नहीं होनी चाहिए लापरवाही

अदालत दूसरी लहर आने से पहले ही सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और रिम्स में मशीन और खाली पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दे रही थी, लेकिन समय पर इंतजाम नहीं किया गया और स्थिति बिगड़ती गई। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :  फ्लाइंग सिख #MilkhaSingh भी कोरोना की चपेट में,किए गए होम क्वारंटीन

जिला अस्पतालों में सुविधाओं की मांगी गई जानकारी

अदालत ने सरकार से राज्य के जिला अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी मांगी है। यह बताने को कहा है कि इन अस्पतालों में क्या क्या इंतजाम हैं और क्या किए जा रहे हैं। शिशु वार्ड में कौन कौन सी सुविधाएं हैं और कौन सी सुविधां बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।जिला अस्पतालों में बच्चों के आईसीयू और इलाज की आधुनिक व्यवस्था कितनी है।

इसे भी पढ़ें :  कोडरमा में ट्रक बोलोरो और ऑटो में टक्कर, दो की मौत

सरकार को सभी मुद्दों पर अगले सप्ताह देना है जवाब

अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार ने झाखंड के लिए जितने ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी दी है उसका निर्माण कार्य शुरु किया गया है या नहीं। अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था है या नहीं। सभी बिंदुओं पर सरकार को अगले सप्ताह रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...