Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों एक नये विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके स्वामित्व वाले एक रेस्तरां में परोसी जा रही एक खास कॉकटेल Drink को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि इस Drink के गिलास में जिंदा मछली परोसी जा रही है, जिसके वीडियो वायरल होने के बाद पशु क्रूरता के आरोप लगने लगे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, अभिनेता संजय दत्त और उद्यमी Abhimanyu Jakhad ने हाल ही में मुंबई में गैलेक्सी थीम पर आधारित एक नया रेस्तरां Alta Stella शुरू किया है।
इसे भी पढ़ें : Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
इसे भी पढ़ें : Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…
रेस्तरां अपने आकर्षक इंटीरियर और अनोखी थीम की वजह से खुलते ही चर्चा में आ गया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी डिजाइन और कॉन्सेप्ट की तारीफ भी की थी। लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने इस लोकप्रियता को विवाद में बदल दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉकटेल के गिलास में जिंदा मछली रखकर Drink सर्व की जा रही है। वहीं कुछ अन्य वीडियो में गिलास के अंदर मछली के साथ आग जलती भी दिखाई दे रही है।
इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना
इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इस Drink का वीडियो शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये लिखा गया कि “यह कोई थीम नहीं है, यह क्रूरता है। यह रचनात्मकता नहीं, बल्कि क्रूरता को इंस्टाग्राम पर दिखाने का तरीका है। जब मछलियों को पानी से बाहर निकाला जाता है, तो वे तुरंत नहीं मरतीं, बल्कि करीब 24 मिनट तक तड़पती रहती हैं।”
Drink को लेकर यूजर्स में भारी नाराजगी
पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि आखिर मनोरंजन या आकर्षण के नाम पर जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और पशु प्रेमी इस पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। लोग इसे पशु क्रूरता बताते हुये रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक संजय दत्त या रेस्तरां प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैसे वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।











