Kohramlive Desk : पाकिस्तान में अब रात 8 बजे ही बंद हो जाएंगे होटल-रेस्तरां और मार्केट। वहां की आर्थिक हालत खस्ता होने के कारण सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि बिजली की किल्लत के कारण लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों तक में घंटों-घंटों लोड शेडिंग हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के संघीय रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को घोषणा की कि पूरे देश में सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां रात 8 बजे बंद हो जाएंगे।
सरकारी कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन घर से कर सकते हैं काम
ख्वाज़ा आसिफ ने इसके अलावा कहा कि सरकार 20% सरकारी कर्मचारियों से हफ्ते में 2 दिन घर से काम कराने की सोच रही है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में बिजली के बल्ब और पंखे जैसे उपकरणों को कम ऊर्जा खपत वाले उपकरणों से बदलने की भी सोच रही है।
से भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में मारी गई पूजा की हत्या में करीबी का हाथ, CDR ने खोला राज… देखें








