रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के मिड डे मील से जुड़े रसोईया सह सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनके मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार की मुहर के बाद अब इन रसोईया सह सहायिकाओं को हर माह ₹2000 मानदेय मिलेगा। बढ़ोतरी अप्रैल 2020 से प्रभावी मानी जाएगी। 10 महीने के पांच ₹500 मानदेय भुगतान के लिए सीएम ने 39 करोड़, 79 लाख, 55 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।
इसे भी पढ़ें : चार दिन से लापता दरोगा का शव बरामद, पुलिस को ऐसे गुमराह कर रहे थे दोस्त
बता दें कि मिड डे मील केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना के तहत आने वाले खर्च का 60% वहन केंद्र सरकार और 40% वहन राज्य सरकार करती है। मगर झारखंड सरकार अपने संसाधन से ₹500 अतिरिक्त जोड़कर इन्हें मानदेय में दे रही थी। अब ₹500 बढ़ोतरी के बाद सरकार को इन पर ₹1000 अतिरिक्त वहन करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : रिहाना पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानिए आखिर क्यों
इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश










