spot_img

चार दिन से लापता दरोगा का शव बरामद, पुलिस को ऐसे गुमराह कर रहे थे दोस्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव से 12 फरवरी को लापता हुये दरोगा सिंह का शव मंगलवार को कोयल नदी से बरामद किया गया। दारोगा सिंह के नहीं मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को जल्‍द मामले का खुलासा करने का आश्‍वासन दिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दरोगा सिंह गांव के ही नंदकुमार सिंह एवं अमेरिका पासवान के साथ मछली मारने गए थे, जिसके बाद नहीं लौटे। पुलिस ने जब नंद कुमार सिंह और अमेरिका पासवान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सारे राज उगल दिए। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ सोमवार कर रात को भी शव को खोजा, मगर नहीं मिला। मंगलवार को ग्रामीणों ने कोयल नदी में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : रिहाना पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानिए आखिर क्‍यों

ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ गौतम कुमार ने आश्रित को वृद्धा पेंशन, आवास एवं पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि, चापानल आपदा प्रबंधन से मिलने वाली राशि की अनुशंसा करने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही निजी सहयोग के रूप में तत्काल 10 हजार रुपये नगद उपलब्ध कराया।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को दरोगा सिंह गांव के ही नंदकुमार सिंह एवं अमेरिका पासवान के साथ मछली मारने गये थे। नदी में बिजली का करंट लगाकर मछली को मारने के बाद दरोगा सिंह विद्युत प्रवाहित तार को पोल से हटाने गये थे। उसी दौरान उन्हें करंट लग गया और उनकी वही मौत हो गई। दारोगा सिंह की मौत से दोनों डर गए और मर्डर केस में फंसने के डर से शव को नदी के बालू में गाड़ दिया और चले गए। इस दौरान दोनों परिजनों से लेकर पुलिस तक को मनगढ़ंत कहानी बनाकर गुमराह करते रहे। मगर जब पुलिस ने हिरासत में लेकर दोनों से शख्‍ती बरती तो दोनों ने सारे राज उगल दिए।

इसे भी पढ़ें : चला था बीवी – ससुर को अंजाम भुगतवाने, पहुंच गया हवालात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...