इस दिन शुरू होगी हेमंत सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सरकार गठन के बाद से ही युवा सीएम सोरेन गंभीर रूप से बीमार राज्यवासियों के प्रति संवदेनशील रहे हैं। यही वजह है कि उनके संज्ञान में आते ही ऐसे गंभीर रूप से बीमार लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य जगह भेज दिया जाता है। इसके लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। इसमें आम लोगों के साथ-साथ खास लोग शामिल रहे। इस कड़ी में झारखंड के इतिहास में पहली बार 28 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा राज्य के सभी वर्ग के लोगों के लिए होगी।

बच्चियों को भेज कराया इलाज

कोरोना काल में सीएम को जानकारी मिली कि रांची निवासी सृष्टि सिंह को लीवर के इलाज के लिए दिल्ली भेजना जरूरी है। तत्काल उन्होंने बच्ची को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा। ऐसे ही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से 30 अगस्त 2022 को दिल्ली शिफ्ट किया गया।

घायल थाना प्रभारी और जवान का रखा ध्यान

धनबाद के सिंदरी में हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को एयर एम्बुलेंस से 12 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स भेज गया। वहीं, सात फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरु जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान संजीव कुमार घायल हुआ था। जवान को मुख्यमंत्री के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया था। इस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों को भी विभिन्न राज्यों में बेहतर इलाज केलिए राज्य सरकार द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा दी गई।

इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...