spot_img

हेमंत ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले CM…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया। झामुमो के दिग्गज और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन झारखंड के अगले CM होंगे। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। सत्ता पक्ष के तमाम विधायक राजभवन पहुंच गये हैं। CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी अभी स्पष्ट नहीं है, वैसे आशंका जताई जा रही है कि देर रात तक कोई चौंकाने वाली खबर सामने आ सकती है। सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने मीडिया को बताया कि चंपई सोरेन अगले CM होंगे। इससे राज्यपाल को अवगत करा दिया गया है। विधायकों का कहना है कि अगर राज्यपाल का न्योता आया तो वे आज रात ही सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। खबर है कि राज्यपाल ने फिलहाल पांच लोगों के एक प्रतिनिधमंडल को राजभवन के अंदर बुलाया है। वहीं, बाकी विधायक राजभवन के बाहर डेरा डाले हुये हैं। उन्हें राज्यपाल के आदेश का इंतजार हैं।

इससे पहले आज दिन के सवा 1 बजे ED के अधिकारी CM हाउस पहुंचे। तीन मामलों पर CM हेमंत सोरेन से पूछताछ की जा रही है। खबर है कि ED के अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। ED ने ऐसे कई साक्ष्य और सबूत जुटा लेने का दावा किया है, जिसके दम पर बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। बीते कुछ दिनों से झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा राजभवन के पास प्रदर्शन किया जा रहा। आक्रोश मार्च तक निकाला गया। बड़ी कार्रवाई के बाद अशांति की नौबत को देखते हुये राजधानी रांची में सुरक्षा टाइट कर दी गई। गर्वनर के आदेश पर गृह सचिव तक को हटाया गया। मुख्य सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य सचिव, DGP, IG, DIG से लेकर तमाम आला अधिकारी CM हाउस और राजभवन तक पहुंच गये हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…

spot_img

Related articles:

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...

Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

Jamshedpur : जमशेदपुर में रहनेवाली केवल साढ़े चार महीने...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...

रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अब स्नातक के बाद पीजी...