Ranchi : रांची के खेलगांव में जब झामुमो का 13वां केंद्रीय अधिवेशन हुआ, तब हवा में बस एक ही सवाल था—अबकी बार झारखंड की सियासी कहानी कौन लिखेगा? जवाब मिला–एक बार फिर हेमंत सोरेन ही कप्तान होंगे। उनके पिता और पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन संरक्षक बनाये गये और कल्पना सोरेन की भी एंट्री पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में हुई। झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में इस बार 63 नाम चुने गये। सभी नाम एक से बढ़कर एक—हर चेहरे पर जिम्मेदारी की छाप और हर नाम के पीछे एक सियासी सफर। विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य फिर महासचिव सह प्रवक्ता बनाये गये, यानी जुबां की धार वही रहेगी। सचिव पद पर नंद किशोर, पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती जैसे नामों से संगठन की कमान और मजबूत हुई है। प्रवक्ता की टीम में हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाडंगी और मनोज पांडेय जैसे चेहरे शामिल हैं, जिनकी बात सीधे जनता तक पहुंचती है। कार्यकारिणी में महुआ माजी, बसंत सोरेन, रविंद्रनाथ महतो, और कल्पना सोरेन जैसे नामों के साथ-साथ एक लंबी फेहरिस्त है—दीपक बिरुआ से लेकर बिट्टू मुर्मू तक, जो झारखंड की मिट्टी से उठकर संगठन के स्तंभ बन रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…












