Ranchi : झारखंड में अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कहीं-कहीं वज्रपात की चेतावनी भी दी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पांच जिले में और 18 अगस्त को तीन जिले में भारी बारिश के आसार है। आज जिन जिले में भारी बारिश की बात कही गयी है, उसमें रांची लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और 18 अगस्त को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। राजधानी रांची में बारिश का सिलसिला जारी है।
बंगाल की खाड़ी के पूर्व-उत्तर दिशा से लेकर मध्य-पूर्व खाड़ी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से खाड़ी के उत्तरी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। रांची में पिछले 24 घंटे में 7.4 मिमी बारिश हुई है। 16 अगस्त को संताल परगना के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई है।
इसे भी पढ़ें : झटके में उड़ा लेता था लोगों के खू*न-पसीने की कमाई… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : शहीद जवानों को Governor और CM ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : 3 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने सचिव
इसे भी पढ़ें : अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, क्या बोल गये, देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी की धरा में आदिवासी की जीवन गाथा की खुशबू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो












