RANCHI : झारखंड में 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। राज्य में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी है। राज्य में मानसून की गतिविधि एक बार फिर सामान्य हुई है। मौसम का असर अभी पूरे राज्य में है। मानसून टर्फ झारखंड से गुजरने के कारण इसका असर दिख रहा है। बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने 8 सितंबर तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। आज और सात सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज, चमक के साथ बारिश के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने को कहा है। 8 सितंबर को मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की है। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन की भी संभावना है। 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक मौसम विभाग ने अभी चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो गढ़वा का था और रांची का तापमान सबसे कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें
इसे भी पढ़ें :सरकारी योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में बनें सहयोगी : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित रेलवे ठेकेदार ह*त्याकांड में गैंगस्टर बरी… जानें
इसे भी पढ़ें :G-20 को लेकर 208 ट्रेनें रद्द… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में IMD अलर्ट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…












