Patna : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गये। तकिया गांव के मनीष की मौत से गुस्साये लोगों ने NH-30 जाम कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे तोड़ दिये। जिला प्रशासन की कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। जवाब में पुलिस और उपद्रवियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।
हंगामे के कारण NH-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हजारों यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुये इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी
Patna, Bihar: Tension erupted near Masaurhi Mor after the death of a man named Manish in a road accident. Angry locals set a bus on fire, attacked police with stones, and later vandalised and set fire to a police outpost. Several people, including journalists, were injured in the… pic.twitter.com/rPm5vrdI9W
— IANS (@ians_india) August 7, 2026
पटना में भारी बवाल प्रशासन की गाड़ी और बस किया आग के हवाले प्रदर्शनकारी ने
रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई जिसको लेकर प्रदर्शन कर रहे थे
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। pic.twitter.com/iNTvBJwpzs
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) August 7, 2026















