Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगरोड स्थित हेहल टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ममता देवी और आरोपी लालू करमाली ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद बना रहता था। लालू करमाली हेहल टोल प्लाजा पर काम करता था और वहीं पास में उनका आवास था। सोमवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवेश में लालू ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। चोट गंभीर होने के कारण ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने भागने की बजाय उसी हथियार से खुद का गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपी के बयान के बाद कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





