spot_img
spot_img
spot_img

ग्रामीण क्षेत्रों में दुरुस्‍त होगी स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था : केके सोन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह और खूंटी में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

रांची : स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण क्षेत्र में सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से चल सकें, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार का फोकस ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर है। उक्‍‍त बातें स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव केके सोन ने कहीी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने में आने वाले समस्याओं का निष्पादन ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे बताया कि रिम्स एक रेफरल अस्पताल है। कोशिश होगी कि छोटी बीमारियों का इलाज छोटे अस्पतालों में ही हो जाए। रिम्स में बड़ी समस्या होने पर ही लोग आएं। उन्होंने बताया कि रिम्स प्रबंधन और डॉक्टर के साथ बैठक कर वे यहां की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। उक्‍त बातें उन्‍होंने सूचना भवन सभागार में पत्रकारों के साथ अनपौचरिक विचार-विमर्श को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें :  शैतान बेटे की करतूत, मां की हत्‍या कर चिता पर मुर्गा सेंककर खाया …और फिर

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने कहा कि झारखंड में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। ये कॉलेज गिरिडीह और खूंटी में खुलेंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसी वित्तीय वर्ष में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

केके सोन ने बताया कि गिरिडीह में कलेक्ट्रेट भवन के पास 20 एकड़ की जमीन चिन्हित की गई है। जबकि खूंटी में शहर से 20 मिनट की दूरी पर 24 एकड़ की जमीन चिन्हित की गई है। उन्होंने बताया कि जमीन चिन्हित होने के बाद अब इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी। ये केंद्र सरकार को तय करना है कि यहां के मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें होंगी। वहीं खूंट की जमीन अगले 15 दिनों में हेल्थ डिपार्टमेंट को ट्रांसफर हो जाएगी। इसका अधिकार डीसी के पास ही है।

इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

इसे भी पढ़ें : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...