Kohramlive: सर्दियों के इस मौसम में जोड़ों( Health Tips ) के दर्द और यूरिक एसिड के बढ़ जाने की शिकायत भी बढ़ जाती है। डाइट में सुधार इस दुख-दर्द से मुक्ति पाने का बेहतर इलाज है। इस ठंड में सफेद तिल का सेवन घातक है। क्योंकि इसमें टॉक्सिन मौजूद होता है जो शरीर के यूरिक एसिड को बढ़ा देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरिक एसिड का स्तर अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान, व्यायाम की कमी की वजह से बढ़ जाता है। इन आदतों में सुधार करके और कुछ सावधानियां बरतकर यूरिक एसिड की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है।
आंवले का सेवन फायदेमंद ( Health Tips )
आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में आंवले का सेवन फायदेमंद माना गया है। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहेगा। आंवले में विटामिन C पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है। वहीं, जोड़ों के दर्द से निजात दिलाता है। त्रिफला, नीम की पत्तियां और अश्वगंधा का सेवन भी फायदेमंद है। इन चीजों के सेवन से गठिया के रोगी को भी फायदा होता है।
इसे भी पढ़े :Health Tips: मोजे पहनकर सोते हैं तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
डिस्क्लेमर : (यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह दावा नहीं करते कि यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है या हर परिस्थिति में सटीक साबित होगी। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी का उपयोग अपने विवेक से करें और किसी भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें। KohramLive.com किसी भी प्रकार की हानि, लाभ, या परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं होगी जो इस जानकारी के उपयोग से हो सकता है।)










