Ranchi : झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स अब शाम 6 बजे तक OPD सेवा देगा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा रिम्स अब सिर्फ अस्पताल नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था की लाइफलाइन है। मंत्री ने कहा कि रिम्स में तैनात 380 गार्ड में से आधे हटेंगे, प्राइवेट गार्ड लाये जायेंगे। प्राइवेट गार्ड अधिक चुस्त और अधिक जिम्मेदार रहेंगे। रिम्स में बहुत CT और MRI मशीनें स्थापित होगी। मरीजों को अब जांच के लिये बाहर नहीं भटकना होगा। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स में आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। कम खर्च में बेहतर इलाज होगा। सरकार अपना वादा पूरा करेगी। रिम्स में दस शव वाहन भी होंगे। जिससे दूर-दराज के जिलों तक अंतिम यात्रा सम्मानजनक होगी। रिम्स में इलाज के दौरान मौत होने पर पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये दिये जायेंगे, इससे आश्रितों को थोड़ा सहारा और थोड़ा सुकून मिलेगा। डॉक्टरों को प्रोमोशन दिया जायेगा। 100 नॉन टेक्निकल स्टाफ की बहाली होगी। इससे मेडिकल जांच में तेजी आयेगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगले 15 दिनों में रिम्स के डायरेक्टर डॉ राज कुमार की अगुवाई में बदलाव दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या, सनसनी…
इसे भी पढ़ें :खाली मकान में जुटे थे, इरादा था गड़बड़, फिर…
इसे भी पढ़ें :JMM के 13वें महाधिवेशन का शुभारंभ, CM बोले…