spot_img
spot_img
spot_img

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लगवाई कोवैक्सिन,जानिए क्‍या कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक के बीमार लोगों को इस फेज में टीका लग रहा है। पहले दिन पहली मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने टीका लेकर इसकी शुरुआत की थी। दूसरे दिन दो मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वही वैक्सीन लगवाई, जो पीएम मोदी ने लगवाई थी। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल दिल्ली हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में 250 रुपये देकर टीका का पहला डोज लिया। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनकी पत्नी ने भी टीका लगवाया। उल्‍लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री ने भी ICMR और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन का डोज लिया। उन्होंने कहा, ‘यह वैक्सीन संजीवनी की तरह काम करेगी। हनुमानजी को संजीवनी लाने के लिए बहुत दूर जाना पड़ा था, लेकिन यह संजीवनी (वैक्सीन) आपके नजदीकी अस्पतालों में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें : महिला सिपाही के पति ने पार्षद की पत्नि और बच्चों को जिंदा जला डाला

वेबसाइट से ही करना होगा रजिस्‍ट्रेशन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहले दिन कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन में आई  परेशानियों के बाद हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि कोविन एप के बजाय वेबसाइट पर ही वैक्सीनेशन के लिए एप्‍वाइंटमेंट लें। मंत्रालय ने कहा कि कोविन एप सिर्फ कोविड-19 वैक्सीन के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों के लिए है। अगर आपको वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है और एप्‍वाइंटमेंट लेना है तो उसके लिए http://cowin.gov.in पर जाना होगा।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी ने प्रेमिका को बनाया कॉल गर्ल, पकड़ाने के बाद जो बताई उसे सुन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...