गढ़वा : शहर के सोनपुरवा मोहल्ले में झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के आवास पर रविवार की देर रात फायरिंग की गयी। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। घटना के बाद से हिमांशु मिश्रा और उनका परिवार दहशत में है। इस संबंध में सोमवार को हिमांशु मिश्रा ने गढ़वा थाना में मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें : साली को लेकर जीजा फरार, सास ने फोन किया तो कही ये बात…
गढ़वा शहर के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
मिश्रा के अनुसार रविवार की रात एक बजे किसी शादी समारोह से वे अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच फरठिया स्थित एक लाइन होटल के पास एक युवक उनसे अभद्र व्यवहार करने लगा। गाली-गलौज की। दोनों में नोक-झोंक हुई। इसके बाद हिमांशु अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट गये।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े घर में घुस मोबाइल ले उड़ा बेखौफ चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद (VIDEO)
कुछ घंटे के बाद बाइक से मिश्रा के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पिस्टल चमकाने लगे। हिमांशु ने बताया कि इस दौरान उन लोगों के द्वारा दो बार हवाई फायरिंग की गयी। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हिमांशु मिश्रा ने रात में ही गढ़वा एसपी को घटना के बारे में जानकारी दी। सुबह गढ़वा थाना पहुंचकर आवदेन दिया। पुलिस को वीडियो और ऑडियो क्लीप भी उपलब्ध कराया है।












