कानपुर : कानपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जो इंसान का इंसानियत से भरोसा उठा देगी। एक किरायेदार ने मकान मालिक की पत्नी और उनके दो बच्चों को पेटरोल डाल कर आग लगा दिया। जलाई गई महिला और दोनों बच्चों को अस्पातल ले जाया गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे तीनों घायलों ने अंत में मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक बच्चों में बड़ी बेटी 5 साल की थी। जबकि छोटा बेटा डेढ़ साल का था। अर्चना का पति जितेंद्र सिंह कानपुर देहात में पार्षद है और इस घटना से पूरे कानपुर देहात में गम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अर्चना के मकान में महिला सिपाही उषा अपने पति अवनीश के साथ किराए पर रहती थी। रविवार रात अर्चना किचन में खाना बना रही थी। तभी अवनीश ने अचानक आकर अर्चना और उनके बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में जितेंद्र भी झुलस गए थे। वो अभी अस्पताल में इलाजरत है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अवनीश का मौके से भागते वक्त एक्सीडेंट हो गया। वो अभी हॉस्पिटल में भर्ती है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के डिप्रेशन में होने के कारण यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। वहीं तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : खाना खाकर सोने गई छात्रा की सुबह कमरे में लटकी मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत की तो बदमाशों ने गोलियों से भूना















