Kohramlive Desk : बेशक टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद सीनियर टीम इंडिया पहली बार एक्शन में है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में टीम के सीनियर खिलाड़ी खेलते नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ भी इसी सीरीज से टीम के साथ वापस जुड़े हैं। टीम को पहले ही मैच में बांग्लादेश के हाथों एक विकेट से हार सामना करना पड़ा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई जल्द ही टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है।
हेड कोच राहुल द्रविड़ को टी20 से हो सकती है छुट्टी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 सेट-अप के लिए अलग कोच नियुक्त करने के लिए विचार कर रहा है। हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की टी20 टीम से छुट्टी हो सकती है। भारतीय टी20 टीम के लिए नए कोचिंग सेट-अप का ऐलान जनवरी में हो सकता है। टीम इंडिया को जनवरी में ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है।
राहुल द्रविड़ की जगह कौन
टीम इंडिया के नए टी20 कोच को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘अब तक किसी को जीरो नहीं किया गया है। हम निश्चित हैं कि भारत को टी20 सेट-अप के लिए नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है। हम जनवरी से पहले नए-कप्तान की घोषणा करेंगे और नए कोच आ सकते हैं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, कुछ भी अंतिम नहीं है।’
इसे भी पढ़ें : खुशी-खुशी सौतन बनीं Engineer बहनें, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गैं’गरे’प का वीडियो बना खामोश किया
इसे भी पढ़ें :भरे बाजार दोस्त की बीवी के कर डाले टुकड़े-टुकड़े… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :ट्रांसप्लांट हुई RJD सुप्रीमो की किडनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झासा की अध्यक्ष बनीं रंजीता हेम्ब्रम, राहुल कुमार बने महासचिव
इसे भी पढ़ें :‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें










