Ranchi : रांची(Ranchi) के लालपुर थाना क्षेत्र से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडियम रोड स्थित कुमार मार्केट गली में छापेमारी कर 42 साल के अनिल रजक को गिरफ्तार किया है, इल्जाम है कि यह कॉलेज के छात्रों के बीच प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था।
Ranchi के स्टूडेंट्स को बांट रहा था नशीली दवायें
रांची(Ranchi) SSP के आदेश पर गठित टीम ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली, तो उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवायें बरामद हुईं। पूछताछ में अनिल रजक ने खुद स्वीकार किया कि वह इन दवाओं को छात्रों को बेचता था। अनिल पेशे से ऑटो ड्राइवर है। पुलिस ने मौके से 19 बोतल ONREX कफ सिरप, 75 Nitrosum टेबलेट, एक स्मार्टफोन और अन्य सामान जब्त किया है।
इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 64/2026 के तहत NDPS Act और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन युवाओं के बीच नशे का जाल फैलाने को लेकर यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है। अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को भी खंगालने में जुट गई है। सुनें क्या बोले सिटी SP पारस राणा
स्टूडेंट्स को बांट रहा था ये चीज, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो#ranchi #jharkhand #lalpur pic.twitter.com/DCAWBV4oo5
— KohramLive (@KohramLive) April 10, 2026
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!
इसे भी पढ़े :Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
इसे भी पढ़े :Uniform : वर्दी एक, लेकिन ताकत और जिम्मेदारी में बड़ा फर्क, कैसे पहचानें, जानें…
इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल








