Ranchi : 50 लाख रुपये पचाने और दुश्मन बने बिल्डर को फंसाने की खातिर जमीन कारोबारी दिलीप साहू ने खुद को गोली मरवा ली थी। ताकि दुश्मन बने बिल्डर अटेम्प्ट टू मर्डर में फंसाया जा सके। दिलीप की जांघ में गोली लगी थी। इस काम में दिलीप ने अपने दोस्त इमरान की मदद ली थी। इस बात का खुलासा आज रांची के सीनियर एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि दिलीप के दोस्त इमरान ने पेशेवर शूटर ऐनुल अंसारी और खुर्शीद आलम से सौदा तय किया था। सौदा 50 हजार रुपये में तय किया गया था। बतौर एडंवास 10 हजार रुपये मिले थे। यह दोनों शूटर मांडर के रहनेवाले हैं। पहले से तय योजना के मुताबिक बीते 8 फरवरी को दिलीप मोरहाबादी जाने के नाम पर अपने घर से निकला। रास्ते में ही कांके इलाके में रिंग रोड में ITBP कैंप के समीप दिलीप साहू पर फायरिंग की गई थी। वहीं दिलीप का मोबाइल लूट लिया गया।
गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए थे। आनन-फानन में जख्मी दिलीप को अस्पताल भेजा था। रांची पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लिया। कांके के डीएसपी नीरज कुमार की देखरेख में अनुसंधान शुरू हुआ। जांच में यह पता चला कि कहानी की पूरी पटकथा दिलीप ने खुद लिखी। उसको अंजाम तक पहुंचाने में दो पेशेवर शूटरों की मदद ली गई। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पता चला है कि दिलीप ने इमरान को मोबाइल बेचने के लिये दिया था। इसे रिसेट कर 6 हजार में बेचने के लिए कहा गया था। मोबाइल खरीदार से इमरान का नाम सामने आया। पुलिस ने इमरान को पकड़ा। वह पूछताछ में टूट गया और घटना के पीछे छुपे सारे राज उगल डाले। इसके बाद इमरान की निशानदेही पर गोली चलाने वाले शूटर ऐनुल अंसारी और खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिये। गोली मारने में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी पुलिस ने खोज निकाला। दो मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई।
Read More : पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
Read More : Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्गज हारे, देखें…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…






