spot_img

मर्ज होने जा रहा HDFC बैंक, क्या होगा असर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : HDFC और HDFC Bank मर्जर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 जुलाई 2023 को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर होने जा रहा है, जिसके बाद में शेयर मार्केट में HDFC Ltd के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो जाएगी। आपको बता दें कि 1 जुलाई से HDFC Ltd और HDFC Bank दोनों का ही मर्जर हो जाएगा और यह मिलकर एक हो जाएंगे।  इसके बाद में बाजार में दोनों ही कंपनी एक साथ कारोबार करेंगी। HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विलय प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिये HDFC और HDC बैंक के निदेशक मंडलों की 30 जून को बैठक होगी। पारेख ने कहा कि एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। यह सौदा 40 अरब डॉलर का है। देश में कंपनी इतिहास में इसे सबसे बड़ा विलय सौदा करार दिया गया है। इस विलय के बाद देश की एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी सृजित होगी। इन दोनों वित्तीय संस्थाओं का मर्जर अभूतपूर्व है क्योंकि इस मर्जर के साथ 168 अरब डॉलर का बैंक बनेगा। इस विलय का असर लाखों ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स पर देखने को मिलेगा। इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

HDFC के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केकी मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के शेयर की सूचीबद्धता समाप्त करने का काम 13 जुलाई से प्रभावी होगा। HDFC बैंक ने पिछले साल चार अप्रैल को आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जतायी थी।

मॉर्गेज लेंडर्स यह सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय करने की कोशिश करेगा कि HDFC शेयरों को निलंबित किए जाने और HDFC बैंक के शेयरों को उसके 740,000 से अधिक शेयरधारकों को आवंटित किए जाने के बीच कोई अंतर न हो। विलय की तारीख का ऐलान होने के बाद एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड दोनों के शेयरों में उछाल देखने को मिला। एचडीएफसी बैंक के शेयर में पिछले एक साल में 22 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है।  एचडीएफसी बैंक के शेयर में दोपहर 2:55 बजे 1.50 फीसदी के उछाल के साथ 1,660.05 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एचडीएफसी के शेयर में 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 2,764.75 रुपये के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी।वहीं एचडीएफसी के शेयर में पिछले एक साल में 26 फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है।

क्या होगा असर

इस मर्जर का फायदा बैंक खाताधारकों को मिलेगा। बैंक खाताधारकों को एक छत के नीचे बैंकिंग और फाइनेंस दोनों का लाभ मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के सभी ब्रांच में एचडीएफसी के प्रोडक्ट और सर्विसेस मिलने लगेंगी। एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक का ये मर्जर कॉरपोरेट इतिहास के सबसे बड़े विलय में से एक है। इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक का मूल्य 168 अरब डॉलर हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस विलय से एचडीएफसी ग्रुप की इंश्योरेंस कंपनियों और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को छोड़कर बैंक के करोड़ों खाताधारकों, एचडीएफसी से लोन लेने वाले कर्जधारकों पर इसका असर होगा।

इसे भी पढ़ें : हिमाचल जाने से पहले जरूर जान लें यह…

इसे भी पढ़ें : खुद को ED का अफसर बता अश्वनी और निशांत ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत करीब 500 स्टूडेंट्स को देंगे Appointment Letter, कब और कहां… जानें

इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अंधाधुंध फा’यरिंग, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...