डायन करार कर बुजुर्ग की ह’त्या पर HC के जज ने लिया संज्ञान, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा में डायन बिसाही का इल्जाम लगा 60 साल के बुजुर्ग बालेश्वर उरांव की हत्या पर झारखंड हाई कोर्ट के जज और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने रांची के जिला विधिक सेवा प्राधिकार को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें जरूरी मदद पहुंचाये। जज से मिले निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने डालसा सचिव को अविलम्ब एक टीम गठित कर पीड़िता के परिवार तक मदद पहुंचाने का आदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा की देखरेख में एक टीम गठित की गई। टीम में पैनल अधिवक्ता दुलारी कुमारी, पीएलवी बेबी सिन्हा व तारा मिंज को शामिल किया गया। पीएलवी बेबी सिन्हा व तारा मिंज ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात कर उन्हें डालसा द्वारा दी जाने वाली मुफ्त विधिक सहायता के बारे में बताया। वहीं, बताया गया कि बालेश्वर उरांव की हत्या का केस लड़ने में परिजनों की मदद की जायेगी। अधिवक्ता दुलारी कुमारी उनकी तरफ से केस लड़ेंगी। वहीं, मृतक की जख्मी पत्नी शनिचरिया देवी का पूरा ईलाज रांची के सदर अस्पताल से कराया गया। साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी सदर अस्पताल से बनवाया दिया गया। अंतरिम मुआवजे के तौर पर उन्हें 10 हजार रुपये का चेक भी दिया गया है। इसके अलावा सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत मृतक की पत्नी का विधवा पेंशन एवं तीनों बेटों का जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा दिया गया। मौके पर मौजूद अनगड़ा के BDO जयपाल सोये ने मनरेगा के तहत मृतक के तीनों बेटों को रोजगार देने का आश्वासन दिया।

इस घटना को लेकर डालसा सचिव के नेतृत्व में अनगड़ा प्रखंड के जरगा गांव के तेतरी टोली में ग्रामीणों को डायन बिसाही के बारे में जागरुक करने का काम भी किया गया। मौके पर BDO जयपाल सोये, अनगड़ा थानेदार चमरा मिंज, पैनल अधिवक्ता दुलारी कुमारी, मुखिया क्रिष्टिना और पीएलवी बेबी सिन्हा मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...