Ranchi : जमीन घोटाले मामले में ED ने बीती देर रात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को कस्टडी में लिया है। गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों में द रजिस्ट्रार ऑफ इश्योरेंस कोलकाता के दो कर्मी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल हैं। तीनों को झारखंड पूर्व CM हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी आज तीनों को रांची के PLMA कोर्ट में हाजिर करने के बाद रिमांड का आग्रह करेगी।
बता दें कि ED ने बीते कल तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने देर रात तीनों की अरेस्ट कर लिया। इल्जाम है कि हजारीबाग का मुंशी डीड राइटर इरशाद मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था।
द रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस कार्यालय के कर्मी तापस घोष पर कार्यालय से जमीन के मूल दस्तावेज को गायब करने का इल्जाम है। दूसरे कर्मी संजीत कुमार पर भी कार्यालय से डीड गायब करने का आरोप है। ईडी ने रांची के सदर थाने में एक जून, 2023 को बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप पर दर्ज प्राथमिकी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें








