spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh : विष्णुगढ़ बच्ची ह’त्या मामला, SIT जांच में चौंकाने वाले संकेत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग(Hazaribagh) के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में SIT लगातार जांच में जुटी है। सूत्रों के हवाले से कुछ चौंकाने वाले संकेत सामने आये हैं, हालांकि इनकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे घटना का स्वरूप पहले से अलग नजर आने लगा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मृत बच्ची की मां के बयान में बार-बार बदलाव देखा गया, जिसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया। थानेदार सपन कुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Hazaribagh : बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना से जुड़े साक्ष्यों को बदलने या छिपाने की कोशिश की गई हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कई नये बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। जानकारी मिल रही है कि पूछताछ के लिए मृत बच्ची की मां, उसके एक कथित परिचित और अन्य संदिग्धों सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस इनसे घटना की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुये झारखंड हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। अदालत की ओर से राज्य के DGP और गृह सचिव को नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : ”Britain का युद्ध नहीं है और उनका देश इसमें शामिल नहीं होगा”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...