spot_img
spot_img
spot_img

एक्शन मोड में हजारीबाग डीसी, चलवाया बुलडोजर… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्मान करने वालों को आज प्रशासन ने तीखी चोट दी है। करीब 20 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। डीसी नैंसी सहाय के कानों तक यह खबर पहुंची कि सदर अंचल के नवडीहा इलाके में भू-माफियओं ने अपना खूंटा मजबूत कर लिया है। अलग-अलग जगहों पर करीब 20 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से बाउंड्री कर लिया है। कहीं-कहीं तो शेड डालकर कमरा तक बना लिया गया है। कोई भी कुछ पूछने या रोकने-टोकने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता। डीसी ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और कब्जा करने वाले लोगों का खूंटा उखाड़ फेंकने का हुक्म अधिकारियों को दिया।

आज यानी बुधवार को 3 मजिस्ट्रेट्स की देखरेख में करीब 100 से ज्यादा फोर्स ने नवडीहा इलाके में धावा बोला। फोर्स में महिला जवानों को भी शामिल किया गया था। वहीं, मजिस्ट्रेट्स के तौर पर सदर सीओ शशि भूषण सिंह, इचाक सीओ मनोज कुमार महथा और कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार को डिप्यूट किया गया था। इन अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गये बाउंड्रीवाल और कमरे पर बुलडोजर चलाया गया। इस बीच पुलिस और जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के बीच नोक-झोंक भी हुई।

कार्रवाई में हजारीबाग सदर अंचल के नवडीहा मौजा, थाना संख्या-162, खाता संख्या-47, प्लॉट संख्या-970, रकवा-14.18 एकड़ तथा प्लॉट संख्या-1092, रकवा-6.90 एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया।

इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में रेड, इनके ठिकानों को खंगाल रही टीम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में साहिबगंज पुलिस, दो हफ्तों में क्या कर डाला… जानें

इसे भी पढ़ें : बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर किया मानहानि का मुकदमा… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर्स के लिये बनेगा बोर्ड, जिलास्तर पर भी कमेटी होगी गठित : कृपानंद झा

इसे भी पढ़ें : FIH Women’s Hockey Olympic Qualifier में भारत ने इटली को हराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...