spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh Bus Accident : ऐ वाहेगुरू, ऐ क्की हो गया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu/Sunil Kumar/Sandeep Pandey) : हजारीबाग के टाटीझरिया के सेवाने नदी पुल पर अचानक एक जोरदार आवाज हुई। बस के अंदर बैठे 52 लोग कुछ समझ पाते कि बस पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए घुलटनिया मारते नीचे खाई में जा गिरी। चीख चीत्कार से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस दुखदायी हादसा की फैली खबर के बाद हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय और पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे पूरे लाव लश्कर से साथ मौके पर पहुंच गये। पर्यटन विभाग के बस के अंदर बैठे लोगों की कराह को सुन सहसा लोगों के मुख से बस इतना ही निकला, ऐ वाहेगुरू, ऐ क्की हो गया… लोगों ने जब बस के अंदर झांका तो देखा खून से लथपथ कई लोग बेजान बड़े हैं।

बस के पलटने के बाद लॉक हो गया था गेट

बस इस कदर पलटी थी कि उसका गेट भी लॉक हो गया था। दृश्य बेहद कारूणिक था। फौरी तौर पर गैस कटर मशीन मंगाई गई। बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। ऐसा कोई शख्स नहीं था, जिसे चोट नहीं लगी थी। करीब 7 लोग की सांसों की डोर टूट चुकी थी। वहीं 45 लोग लहुलूहान थे। इसमें एक की हालत बेहद खराब थी। उसे रिम्स के लिये रेफर कर दिया गया। बाकी जख्मी लोगों में से कुछ को सदर, तो कुछ को क्षितिज अस्पताल भेजा गया। डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे रेस्क्यू में जुटे थे। अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया कि जख्मी लोगों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी न रह जाये। सिख समाज के भी कई लोग मौके पर पहुंच चुके थे। समाज के देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरिडीह के पारसनाथ से चले लोग समागम में भाग लेने रांची जा रहे थे। राजधानी रांची के रातू रोड मेट्रो गली में इन्हें समागम में शरीक होना था। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। सबकी पहचान धीरे-धीरे की जा रही थी।

एक्सीडेंट से पहले एक होटल में रुकी थी बस

इस लोमहर्षक हादसे के बाद कुछ घायलों ने बताया कि गिरिडीह के पारसनाथ से झारखंड टूरिज्म की एक बस बुक की गई थी। रांची में हो रहे समागम में शरीक होने के इरादे से ये लोग शनिवार को पारसनाथ से निकले। रास्ते में हजारीबाग के टाटीझरिया के श्रीप्रधान होटल में बस रूकी। यहां श्रद्वालुओं ने कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता किया। बस वहां से निकली। सेवाने नदी के पुल के पास बस ने एक लूना को धक्का मारा। ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में गिर गई। बस के गिरने से बहुत जोरदार आवाज हुई, वहीं बस के परखच्चे उड़ गये। चीख-चीत्कार मच गई। शोर-शराबा सुन आसपास से जुटे लोग लहुलूहान लोगों की मदद में जुट गये। काल के गाल में समा गये लोगों की पहचान कर उनके घरवालों को जानकारी दी जा रही थी।

PM और CM ने जताया शोक

हजारीबाग में हुए इस हादसे से दुखी CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि “टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। सुनें क्या बोलीं हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय और पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...