रांची : हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त। ट्रेन का इंजन बोगी से अलग होकर नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में 400 यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रेन का चालक भी दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। हटिया स्टेशन से ट्रेन शाम पांच बजे खुली थी। करीब 100 किमी दूर कानोरआं स्टेशन के समीप करीब रात साढ़े आठ बजे केबिन मैन की गलती की वजह से ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई। कुछ दूर जाकर इंजन बोगी से अलग हो गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कानारोआं स्टेशन के निकट दक्षिण केबिन के पोल संख्या 526 के 7-8 के पास ट्रेन का इंजन देव नदी में जा गिरा।
इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass
इसे भी पढ़ें : अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड
घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल पथ निरीक्षक प्रेमानन्द उपाध्याय, विद्याधर भोई, सनत कुमार मिश्र, अवधेश कुमार, परवीन कुमार एवं आरपीएफ थाना प्रभारी विजय पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। दुर्घटना में चालक अजित कुमार, लोको पायलट बिजेंद्र कुमार सुरक्षित है। दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को कानारोआं स्टेशन पर रोका गया है।
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






