spot_img

कनाडा में बढ़ा हेट क्राइम, भारत का गाइडलाइन जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: कनाडा में हेट क्राइम बढ़ रहा है। इसे ध्‍यान में रखते हुए वहां रहने वाले इंडियन स्टूडेंट्स और अन्‍य इंडियंस के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक- कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।

कनाडा में भारतीय दूतावास ने की जांच की मांग

विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारी एम्बेसी यानी दूतावास ने यह मुद्दा कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। जांच और कार्रवाई की मांग की है।बता दें कि 2021 में कनाडा में एक 23 साल के भारतीय युवक की हत्या कर दी गई थी। सिख मूल के इस युवक का नाम प्रभजोत सिंह कत्री था। प्रभजोत मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। प्रभजोत 2017 में कनाडा आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वो यहां टैक्सी चलाने के साथ ही एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था। इसके साथ ही वो पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा था।

14 जुलाई 2022 को तोड़ी गई थी महात्मा गांधी कीप्रतिमा

कनाडा के ओन्टेरियो राज्य में कुछ लोगों ने रिचमंड हिल में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी थी। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले से बताया कि योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के विष्णु मंदिर में लगी प्रतिमा को तोड़ा गया था।

मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं

  • नवंबर 2021 में पहली बार ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात सामने आई थी।
  • इसके बाद 15 जनवरी 2022 को हनुमान मंदिर में एक तोड़-फोड़ हुई।
  • 25 जनवरी को इसी शहर में देवी दुर्गा के मंदिर को तोड़ दिया गया। इन दोनों घटनाओं के बाद उपद्रवियों ने गौरी शंकर मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में भी उत्पात मचाया।
  • 30 जनवरी को मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर (HHC) में 2 व्यक्तियों ने दानपेटी और मुख्य कार्यालय में तोड़फोड़ की थी।

इसे भी पढ़ें : 15 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी धराया, मुंबई में ले रखा था पनाह… देखें

इसे भी पढ़ें : डॉ गुप्ता से पहले मांगे 20 लाख, फिर 8 दिन बाद ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...