spot_img
spot_img
spot_img

हार्डकोर महाराज प्रमाणिक को मिली नई कमान, मचा सकता है कोहराम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : हार्डकोर उग्रवादी कुंदन पाहन के सलाखों के पीछे जाने के बाद इनामी महाराज प्रमाणिक को नई कमान सौंपी गयी है। उसे रांची, खूंटी और चाईबासा इलाके में संगठन को मजबूत और विस्तार करने की जिम्मेवारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराज अपने दस्‍ते के साथ तमाड़ के इलाके में घुस चुका है और कुछ बड़ा करने की फिराक में है। वह कभी भी कोहराम मचा सकता है। उस पर झारखंड पुलिस ने वह 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने चार उग्रवादियों पर एक करोड़ इनाम की घोषणा की है। इनमें किशन दा, तूफान, असीम मंडल, मिहिर बेसरा जैसे हार्डकोर भी शामिल है। इसके साथ ही अन्‍य कई पर भी लााखों के इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही सभी के पोस्‍टर भी जारी किए गए हैं। पुलिस ने सभी हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार एवं उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की सूचना देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है।

इन पर भी है इनाम

  • मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर – इनाम- 1,00,00,000/(एक करोड़ रुपये)
  • प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा – इनाम- 1,00,00,000/(एक करोड़ रुपये)
  • अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश – इनाम- 1,00,00,000/(एक करोड़  रूपये)
  • असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल – इनाम- 1,00,00,000/(एक करोड़ रुपये)
  • चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हांसदा – इनाम- 25,00,000/(पच्चीस लाख रुपये)
  • लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा – इनाम- 25,00,000/(पच्चीस लाख रुपये)
  • मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू – इनाम- 25,00,000/(पच्चीस लाख रुपये)
  • अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव – इनाम- 25,00,000/(पच्चीस लाख रुपये)
  • अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा – इनाम- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रुपये)
  • सुरेश सिंह मुंडा – इनाम की राशि- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रुपये)
  • जीवन कण्डुलना उर्फ पतरस कण्डुलना – इनाम- 10,00,000/(दस लाख रुपये)

पुलिस ने सभी उग्रवादियों के पोस्‍टर जारी कर इनके बारे में सूचना देने के लिए नंबर जारी किया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक द.छो.क्षेत्र को 9431706118 पर, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान को 9431706135 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को 9431706480 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को 9431706136 पर, पुलिस अधीक्षक खूंटी को 9431706116 पर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां को 9431706529 तथा पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 9431706451 पर सूचित करे।

इसे भी पढ़ें :  रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...