spot_img

हरभजन IPL को लेकर ले सकते है बड़ा फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जल्द ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आ सकते हैं। न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, हरभजन सिंह अगले हफ्ते आधिकारिक रूप से अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। पिछले आईपीएल के पहले चरण में 41 साल के हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे, लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले। हरभजन सिंह ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था, जो एक टी-20 मुकाबला था।

सलाहकार के रूप में हो सकती है भूमिका

पीटीआई का दावा है कि आईपीएल की किसी फ्रेंचाइजी में अब हरभजन सिंह की भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी टीम के लिए वह अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले साल केकेआर के साथ जुड़े रहने के दौरान हरभजन ने वरूण चक्रवर्ती का मार्गदर्शन करने में काफी समय बिताया। आईपीएल में हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस बार आईपीएल में अहमदाबाद, लखऊ की टीम भी जुड़ रही हैं। ऐसे में आईपीएल का अगला सीजन और भी बड़ा देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : प्‍यार के दुश्‍मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्‍सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP

इसे भी पढ़ें :  देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...