LATEHAR : एक शादीशुदा शख्स ने 11 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाकर हैवानियत का परिचय दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन मामला दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। इसमें जयप्रकाश ठाकुर नाम का एक व्यक्ति भी पहुंचा था। शुक्रवार की देर रात शादी का कार्यक्रम चलने के दौरान ही जयप्रकाश ने जबरन बच्ची का रेप किया। वह नशे में धुत था। बच्ची को धमकाकर उसने अपनी हवस की आग बुझाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची का भी मेडिकल जांच कराया गया है। यह मामला लातेहार जिले के बारेसांड थाना क्षेत्र से आया है।
शुरू से ही अशोभनीय थी आरोपी की हरकत
स्थानीय लोगों के अनुसार, जयप्रकाश की हरकत शुरू से ही अशोभनीय थी। लेकिन, किसी को यह आशंका नहीं थी कि वह इतनी शर्मनाक घटना को अंजाम दे सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, गरीबों को मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : फ्री राशन लेने वालों को सरकार देगी 25 लाख का फायदा
इसे भी पढ़ें :1 लाख लोगों को नौकरी देंगे मुकेश अंबानी, इन्वेस्ट करेंगे 75 हजार करोड़










