spot_img
spot_img

मातम में बदल गई खुशी, बेटी की शादी के दिन बाबुल ने छोड़ा संसार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • घर में पड़ा रहा पिता का शव, मंदिर में हुई बेटी की शादी
  • विदाई के बाद निकली अर्थी

GAYA : बेटी की शादी के दिन बाबुल ने छोड़ दिया संसार। किस्मत ने बाबुल की दुआएं बेटी से छीन ली। खुशी मातम में बदल गई। जी हां, यह दुखद खबर बिहार के गया जिले के शिवनगर गांव से आई है। यहां शादी के दिन ही लड़की के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बेटी की शादी मंदिर में बिना किसी तामझाम के कराई गई। शादी के बाद मंदिर परिसर से ही दुल्हन की विदाई की गई। बेटी की विदाई के बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया। शादी और विदाई तक पिता का शव घर में ही पड़ा रहा।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कृषि पदाधिकारी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

आसनसोल में नौकरी करते थे पिता

शिवनगर पंचायत के सरपंच रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव के महेंद्र राम आसनसोल में कोल इंडिया में नौकरी करते थे। बेटी रिंकी कुमारी की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार को बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब तीन बजे रिंकी के पिता महेंद्र राम के पेट में दर्द हुआ। ग्रामीणों ने महेंद्र राम को अनुमंडल अस्पताल टिकारी लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के बीच शादी को लेकर चर्चा की गई। डोभी थाना क्षेत्र के बीजा गांव के अजय राम (दूल्हा के पिता) को पूरी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक

मंदिर में शादी को राजी हुआ लड़का पक्ष

लड़का पक्ष मंदिर में शादी को राजी हो गया और दूल्हा नीरज कुमार अपने कुछ नजदीकी रिश्तेदार के साथ रामेश्वर बाग स्थित मंदिर पहुंचे। यहां नीरज और रिंकी की शादी करवायी गई। शादी के बाद मंदिर परिसर से ही लड़की को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया। लड़क की विदाई के बाद मृत पिता महेंद्र राम का अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें : कोरोना से भी बचाना है, दुल्‍हनियां भी लाना है… संक्रमित दूल्‍हे ने ऐसे भरी मांग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...