Bokaro : बोकारो में तब सनसनी फैल गई जब लोगों की नजर एक अधजले युवक के शव पर पड़ी। ये घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे जंगल की है। शनिवार सुबह सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे जंगल में एक अधजला युवक का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Horoscope 27 March 2021:इन चार राशियों को कार्य-व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता…
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया है। साथ ही सिर को पत्थर से कुचलने का प्रयास भी किया गया है। मौके पर पहुंचे तीन थाना के पुलिस पूरे मामले की जांच की कर रही है। पुलिस ने कहा कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
जिस तरीके से हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया उसे किसी आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। डीएसपी ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की अनुसंधान की जाएगी और दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : सार्वजनिक स्थानों पर Holi Ban, New Guideline जारी, इन नियमों का करना होगा पालन
इसे भी पढ़ें : 27 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…






