हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

4 अप्रैल तक ज्यादातर बंद रहेंगे बैंक
आज से 4 अप्रैल तक ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे. शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा 29 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी.
बैंक कब खुले रहेंगे और बंद रहेंगे, पूरी डिटेल जानिये
- 27 मार्च- अंतिम शनिवार
- 28 मार्च- रविवार
- 29 मार्च- होली की छुट्टी।
- 30 मार्च- पटना शाखा में अवकाश। बाकी सभी जगह काम-काज होंगे
- 31 मार्च- साल के अंतिम दिन की छुट्टी
- 1 अप्रैल- क्लोजिंग अकाउंट
- 2 अप्रैल- गुड फ्राइडे
- 3 अप्रैल- शनिवार – कार्य दिवस
- 4 अप्रैल- रविवार

बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग
पश्चिम बंगाल और असम में आज पहले चरण की वोटिंग होगी. असम में 126 में से 47 सीटों पर वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर चुनाव होगा. दो मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे.

पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम आज मतुआ मंदिर और जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
विश्व रंगमंच दिवस पर नाट्य महोत्सव का आयोजन
रांची में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया. नाट्य महोत्सतव के तीसरे दिन कांति कृष्ण सम्मान समारोह का आयोजन होगा और अंधेरी नगरी चौपट राजा की प्रस्तुति की जाएगी

चेन्नई में शुरू होगा पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट
आज से चेन्नई में पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट की शुरूआत होगी. यह प्रतियोगिता 31 मार्च तक चलेगी. भारतीय स्क्वाश रैकेट्स संघ की तरफ से एचसीएल इंडियन टूर के चेन्नई चरण का आयोजन किया जा रहा है. इसमें पुरूषों के पीएसए चैलेंजर 20 और महिलाओं के पीएसए चैलेंजर 10 टूर्नामेंट होंगे. भारत के अलावा कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जापान, रूस, स्पेन और अमेरिका के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं.

इग्नू के पाठ्यक्रमों में शुरू होगा एडमिशन
राजधानी रांची के मारवाड़ी कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा.

तोपचांची में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
तोपचांची में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन होगा. कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई थी.








विश्व रंगमंच दिवस पर नाट्य महोत्सव का आयोजन



