Kohramlive : समय से पहले सफेद और झड़ते बाल को बचाने के लिये लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन इन बातों से अनजान है कि बालों को नेचुरली काला बनाने के लिये सरसों तेल रामबाण है। आइये जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल…
बालों को इस तरह करें नेचुरली काला (Hair Care)
सरसों तेल सफेद होते बालों को नेचुरली काला बनाने में मदद करता है। वहीं, बालों के जड़ों को पोषण भी देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाये जाते हैं, जो हेयर के लिये बेहद फायदेमंद हैं। सफेद होते बाल को काला करने के लिये सरसो तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाना असरदार माना गया है। हेयर फॉल की समस्या भी खत्म होने की संभावना बनी रहती है। बालों की लंबाई बढ़ाने और बाल नेचुरली काले करने में यह मददगार है।
इसके लिये सबसे पहले एक कप सरसों तेल गर्म करना है। इसके बाद इसमें 15 से 20 करी पत्ता डाल धीमी आंच पर इसे पकाना होगा। तेल जब ठंडा हो जाये तो इसे छानकर किसी बोतल में रख देना होगा। हाथों से हल्के-हल्के बालों पर लगाना है। एक-दो घंटे के बाद इसे धो दीजिये। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से फायदा नजर आने लगेगा। ऐसा करना बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़े: Skin के दाग-धब्बों को दूर करने में कारगर है लाल चंदन, और भी है फायदे
डिस्क्लेमर : (यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह दावा नहीं करते कि यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है या हर परिस्थिति में सटीक साबित होगी। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी का उपयोग अपने विवेक से करें और किसी भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें। KohramLive.com किसी भी प्रकार की हानि, लाभ, या परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं होगी जो इस जानकारी के उपयोग से हो सकता है।)










