spot_img

शराब की बोतल पर 10 रुपये ज्यादा लेना पड़ा भारी, देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : उत्‍तराखंड के रोशनाबाद जिला उपभोक्ता आयोग ने शराब की दुकान के प्रबंधक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया है। आयोग ने शराब की बोतल पर लिए गए अधिक 10 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से, मानसिक और आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में दो लाख रुपये, अधिवक्ता फीस और शिकायत खर्च 20 हजार रुपये और विशेष क्षतिपूर्ति के रूप में 25 लाख रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं।

कचहरी के वकील ने दर्ज कराई थी शिकायत

रोशनाबाद कचहरी में कार्यरत अधिवक्ता अमित कुमार ने एक शिकायत ग्राम धनौरी स्थित विदेशी शराब की दुकान के प्रबंधक अशोक कुमार के खिलाफ दायर की। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को वह दुकान पर शराब की एक बोतल खरीदने के लिए गए थे। बोतल की कीमत 780 रुपये थी। दुकान पर कार्यरत कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से डेबिट कार्ड के माध्यम से 790 रुपये लिए थे। बोतल पर मूल्य अंकित से ज्यादा लेने पर विरोध किया तो उक्त कर्मचारी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। इस पर शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी। शिकायत की सुनवाई के बाद आयोग अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्डा और विपिन ने शराब की दुकान के प्रबंधक को उपभोक्ता सेवा में कमी करने का दोषी ठहराया है।

इसे भी पढ़ें : एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगा LPG कनेक्शन, डायल करें ये नंबर

इसे भी पढ़ें :दोगुना टोल टैक्‍स से बचना है तो इस FASTag ट्रिक का करें इस्‍तेमाल, जानिए क्‍या है शर्त

इसे भी पढ़ें :भुरकुंडा रेल लाइन पर सनसनी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रेलवे में 1664 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू, जानें कैसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अरेस्ट !, ‘पिता’ ने करवाया अंदर

इसे भी पढ़ें :5000 फीट ऊपर हवा में 82 लोगों का घुटने लगा दम… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...