UP : यूपी के मैनपुरी के एक गांव का रहने वाला एक विवाहित युवक शनिवार को अपनी ननिहाल, जैथरा थाना क्षेत्र स्थित गांव में आया था। रात को सबके सो जाने के बाद युवक अपने कमरे में सो रहा था। कुछ देर बाद ममेरी बहन भी चोरी-छिपे उसी कमरे में चली गई। तभी घर के एक परिजन की नींद खुली और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बस फिर क्या था, शोर मच गया, मोहल्ले वाले जुट गये और युवक की जमकर पिटाई हुई। हंगामे की खबर मिलते ही युवक की पहली पत्नी अपने चार बच्चों और ससुरालीजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष आमने-सामने थे और माहौल बेहद तनावपूर्ण।
लड़की का इल्जाम लगा बोली, अब शादी करूंगी
गांव की पंचायत बैठी। लड़की ने पंचायत में गंभीर आरोप लगाया, “इसने मेरे साथ जबरदस्ती की है, अब मैं इसी से शादी करूंगी, नहीं तो केस कर दूंगी।” परिवार वालों के सामने इज्जत बनाम जेल का सवाल खड़ा हो गया। पहली पत्नी का विरोध, उसका दर्द, उसका रोना, सब धरा रह गया। लंबी बहस के बाद, दोनों परिवारों की रजामंदी से युवक और लड़की की वहीं शादी करा दी गई। पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ सबकुछ देखती रही, बेखबर, बेबस और बेहद दुखी। समझौते के बाद युवक दोनों पत्नियों को लेकर अपने घर लौट गया। परिजनों ने बताया कि बेटे ने गलती बड़ी की है, लेकिन जेल से बचाने के लिये यह कदम उठाना पड़ा। उस इलाके के थानेदार का कहना था कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।






