Hazaribagh(Sunil Sahu) : करीब 30 फीट तक बुजुर्ग महिला बुलेट के साथ घसीटती चली गई। लगभग 80 साल की वृद्धा कैली चीख-पुकार मचाती रही, पर बुलेट सवार अपनी स्पीड पर काबू नहीं कर सका। नतीजा बुलेट सवार तीन लोगों में से दो को भी गंभीर चोटें लगी, वहीं वृद्धा कैली देवी की जान चली गई। बेवा कैली की पांच बेटियां और एक बेटा है। सड़क हादसे में मारी गई कैली का बेटा शिव शंकर ने इस संबंध में बड़कागांव थाने में केस दर्ज कराया है। पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया, बात नहीं बनने पर मामला थाना तक पहुंच गया। यह हादसा बड़कागांव-टंडवा रोड पर चमगड़ा गांव के पास बीती रात हुई।
घटना के संबंध में कुछ चश्मदीदों ने बताया कि वृद्धा कैली बीती रात रोड किनारे-किनारे जा रही थी, तभी तेज रफ्तार में आ रहे बुलेट सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। वहीं करीब 30 फीट तक वह घसीटती हुई चली गई। लहुलूहान वृद्धा को बड़कागांव स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उसे हजारीबाग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार तीन युवकों में से दो को ज्यादा चोटें लगी है। इसमें एक की हालत खराब है। काल के गाल में समा गई वृद्धा के परिवार को गहरा सदमा लगा है।
इसे भी पढ़ें : घट गये सिलेंडर के दाम, देखें कितने…
इसे भी पढ़ें : दूध पहुंचाने वाला कर गया बड़का कांड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : Twitter के हेडक्वाटर से हटा “X” लोगो… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की सतह छोड़ी, 5 अगस्त का दिन अहम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौ*त, PM-CM ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें : पुणे में पीएम मोदी को मिला बड़ा सम्मान, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा








