koderma : रविवार की सुबह एक वृद्ध का शव तालाब के पास से मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आश्रम रोड निवासी नंदू बेलदार (80) के रूप में की गई है। यह घटना झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर आश्रम रोड स्थित अधभरे तालाब के पास की है। मृतक के बेटे ने आशंका जाहिर की है कि उनके पिता की हत्या कर शव को तालाब में डाल दिया गया है। मृतक के बेटे मनोज बेलदार ने बताया कि शनिवार की रात बिना किसी को बताए उनके पिता घर से निकले थे। देर रात तक नहीं आने पर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में सुबह तालाब के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली। इस संबंध में एसआई दुष्यंत सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या को लेकर किसी पर संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :HOTEL में @SEX RACKET का खुलासा, साथ में धराये जीजा -साली
इसे भी पढ़ें :Tokyo Paralympics: हौसले ने भरी उड़ान, जानिये किन खिलाड़ियों ने किसमें जीता मेडल
इसे भी पढ़ें :दो युवकों को गोलियों से भूना
इसे भी पढ़ें :चेक प्वॉइंट पर हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत
इसे भी पढ़ें :Jio के 5 वर्ष : ‘डेटा इज न्यू ऑयल’ नारे ने यूं बदली तस्वीर
इसे भी पढ़ें :ऐसे मारा गया एक जवान लड़का अभिषेक, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें :बाप चीखता रहा, मर गया 3 साल का विशाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :जय कन्हैया लाल की… वीडियो
इसे भी पढ़ें :जन्म देने वाली ने ठुकराया, नि:संतान दंपती ने कलेजे से लगाया
इसे भी पढ़ें :पक्षी पकड़ने गया था, घर पहुंची लाश, परिजन बोलें…
इसे भी पढ़ें :खाने के लिए बुलाने कमरे में गए परिजन, देखकर रह गये हक्का-बक्का…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो दिन बाद फिर दौड़ेगी बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन




