चेक प्वॉइंट पर हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रविवार को 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों की मौत इराक में जिहादी ग्रुप इस्लामिक स्टेट के हमले से हुआ है। यह हमला उत्तरी इराक में किरकुक के नजदीक एक चेक प्वॉइंट पर हुआ। एक इराकी पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हमला आधी रात के बाद हुआ।

जिहादी ग्रुप आईएस इराकी पुलिस और सेना पर लगातार हमले कर रहा है। लेकिन यह इस साल का आईएस का सबसे घातक हमला है। इराकी पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि आईएस के सदस्यों ने एक संयुक्त पुलिस चेकप्वॉइंट को निशाना बनाया। इस हमले में 13 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। हालांकि आईएस ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इराकी सेना और पुलिस के जवान निशाने पर

आईएस ने 2014 में इराक के कई इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया। हालांकि बाद में अमेरिका के नेतृत्व में चले सैन्य अभियान के दौरान उसे मुंह की खानी पड़ी थी। इराकी सरकार ने 2017 में इस सुन्नी संगठन के हार की घोषणा कर दी थी। लेकिन स्लीपर सेल्स की मदद से यह संगठन ने यहां पर सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है। उत्तरी इराक में आईएस के निशाने पर इराकी सेना और पुलिस के जवान लगातार रहे हैं।

3500 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक हैं मौजूद

इससे पहले 19 जुलाई को आईएस ने हमला किया था, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला सदर सिटी के अल-वॉहेइलत बाजार में किया गया था। यह बगदाद का एक उपनगर है। गौरतलब है कि इराक में करीब 3500 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक मौजूद हैं। इनमें से 2500 अमेरिकी सैनिक हैं। हालांकि लगातार हो रहे हमलों से परेशान अमेरिका अब यहां से भी अपने सैन्य बल की मौजूदगी कम करने में लगा है। उसने कहा है कि अगले साल से वह सिर्फ इराकी सेना को ट्रेनिंग और सलाह ही देगा।

इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….

इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…

इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच

इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)

इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये

इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्‍दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…

इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर

इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)

इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर

इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।