spot_img
spot_img

घर से खुशियां लेकर निकले थे, रास्ते में मिली भयानक मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan : घर से खुशियां लेकर निकले बरातियों को रास्ते में भयानक मौत मिल गई। शादी समारोह से लौट  रही बरातियों से भरी वैन का भयानक एक्सीडेंट हो गया। वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 9 को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक का इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है। बारात मध्य प्रदेश से वापस झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला लौट रही थी।

झालावाड़ SP ऋचा तोमर ने बताया कि झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में सड़क हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई। वे एक वैन में बारात से लौट रहे थे जो एक ट्रक से टकरा गई। मारुति वैन में सवार 10 लोग सवार थे। आज भोर में 3 बजे के करीब जब वैन अकलेरा के NH-52 पर खुरी पचोला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। वैन की परखच्चे उड़ गये। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बात की खबर मिलते ही शादी घर में कोहराम मच गया।

मृतकों में 24 साल का अशोक कुमार, 16 साल का रोहित, 33 साल का हेमराज, 22 साल का सोनू, 24 साल का  दीपक, 25 साल का रवि शंकर, 22 साल का रोहित, 20 साल का राहुल और रामकृष्ण शामिल है। वहीं 18 साल का    मनीष गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मनीष, अशोक, राजेश, सोनू, राहुल, दीपक, रवि, हेमराज सभी निवासी अकलेरा के रहनेवाले हैं। वहीं रोहित का घर सारोलाकलां में है। हेमराज और रवि शादीशुदा है।

इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…

इसे भी पढ़ें :RJD के 24 वचनों की घोषणा… जानें

इसे भी पढ़ें :”गया में पिंडदान कर दूंगा” सम्राट ने माफियाओं को दे डाली चेतावनी…

इसे भी पढ़ें :निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के पास इतनी दौलत… जानें

इसे भी पढ़ें :”थोड़ा लगाओ, ज्यादा कमाओ” का लालच, 20 करोड़ डगार गये…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन सरायकेला में, कार्यकर्त्ताओं को दे गये टिप्स…

इसे भी पढ़ें :राजधानी में हो गई बड़ी वारदात, दोस्त ने किया भरोसे का खू’न…

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...