Dhanbad : धनबाद की बैंक मोड़ थाना पुलिस ने दो बदमाशों राजू मिश्रा और दारा सिंह घटवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और दो खोखे जब्त किये गये हैं। दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर्स इनकी टारगेट में थे। इस बात का खुलासा आज धनबाद के पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने किया।
SSP ने मीडिया को बताया कि अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम गठित की गई। गठित टीम ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के छाय गद्दा इलाके में रेड मारी और दोनों को दबोच लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बदमाशों ने खुलासा किया कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लूटने की फिराक में थे। उसी की प्लानिंग कर रहे थे। धराये दोनों बदमाश भूली ओपी क्षेत्र के डी ब्लॉक सेक्टर 5 के रहने वाले हैं। राजू मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले बिहार का मुंगेर जेल जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : देश को मिली पहली रैपिड ट्रेन…
इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ धराया कुख्यात नक्सली, मुड़ी पर इतना इनाम…
इसे भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम पाकिस्तान, प्लेइंग 11… जानें
इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड मिला इस हाल में, दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अच्छी पगार पाने की चाह में बहक गई लड़कियां, पुलिस जागी तब… जानें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी का लिखा सॉन्ग ‘गरबो’ हुआ रिलीज, उस पर अक्षय का कमेंट हो रहा वायरल… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में साइंटिस्ट के घर 20 लाख से ज्यादा की चोरी… जानें
इसे भी पढ़ें : BTSC में निकली बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स






