spot_img

भाभी की बहना को गया था उठाने, पर उठा ले गई पुलिस… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma(Aaftab) : एकतरफा प्यार में दीवाना बना देवर अपनी भाभी की बहना की ही किडनैपिंग करने पहुंच गया। अपने कुछ साथियों के साथ आये मनोज सिन्हा ने हथियार के दम पर भाभी की बहना को उठा लिया। ऐन वक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई और सबके सब पकड़े गये। पुलिस का कहना है कि गलत इरादे से घर में टपके मनोज की करतूत के बारे में पहले ही पुलिस को इकतला कर दी गई थी। जिसके चलते पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये इस वारदात को टाल दिया। घटना कोडरमा मरकच्चो थानाक्षेत्र के गगरेसिंगा गांव से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह का मनोज सिन्हा अपनी ही भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करता था। भाभी के घर उसका आना-जाना था। उसने कई बार अपने मन की बात उसे बताने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने कभी उसे भाव नहीं दिया। इसके बाद मनोज पहले से तय प्लानिंग के तहत अपने साथियों के साथ भाभी के मायके कोडरमा पहुंच गया। हथियार के बल पर लड़की को घर से उठा लिया। वह जबरन उससे शादी करना चाहता था। लड़की को लेकर वे लोग स्कार्पियो से भाग रहे थे। इस बात की खबर जैसे ही कोडरमा के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह को लगी। वैसे ही तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कालीमंडा के पास उक्त गाड़ी को पकड़ लिया। लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं मनोज के अलावा उसके साथी अभय कुमार, चंदन कुमार, दिपु कुमार सिन्हा, अमित राज और ऋतिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से पुलिस को 01 जिन्दा कारतूस, 02 चिल्ली पाउडर स्प्रे, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा गोली बरामद हुई। अपना जुर्म कबूलते हुये उन्होंने बताया कि पहले से शादीशुदा मनोज सिन्हा अपनी पत्नी से अलग रहता था और युवती का अपहरण कर जबरन शादी करना चाहता था।

 

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...