Kohramlive : गुरु यानी बृहस्पति जब जवानी में आते हैं, तो असर भी जवां हो जाता है। अभी गुरु देव मिथुन राशि में 12° से 18° के बीच विचरण कर रहे हैं। इसे वैदिक ज्योतिष में उनकी युवा अवस्था कहा जाता है। इस अवस्था में बृहस्पति की शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावशाली होती है। नतीजा? कुछ राशियों की किस्मत को जैसे कोई जादुई छड़ी छू गई हो। गुरु की यह युवा अवस्था सिर्फ तारा चमकाने का मौका नहीं, बल्कि मेहनत को सोना बनाने का समय है। जो लोग लंबे समय से संघर्ष में थे, अब राहत और तरक्की की राह खुल सकती है।
इन राशियों पर पड़ रही है गुरु की विशेष कृपा?
मिथुन राशिः रिश्तों में मिठास, काम में रफ्तार, गुरु का असर मिथुन वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं। शादीशुदा जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहितों को रिश्तों के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार-कारोबार में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। बड़े अफसरों और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। जीवनसाथी के जरिये धनलाभ और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशिः सफलता की सीढ़ी, लाभ का तगड़ा योग, गुरु की चाल सिंह राशि वालों की किस्मत चमकाने वाली है। पढ़ाई-प्रतियोगिता में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी से धन लाभ हो सकता है। दोस्त मददगार बनेंगे, जीवनसाथी से भी तालमेल अच्छा रहेगा।
कन्या राशिः करियर में कमाल, व्यापार में धमाल, गुरु की युवा चाल कन्या वालों के लिए वरदान साबित हो सकती है।जॉब में तरक्की, प्रमोशन या नई नौकरी का योग। बिजनेस वालों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है। महंगी चीजें खरीदने का मन बनेगा। बेरोजगारों को काम के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नोट: यह जानकारी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।








