spot_img
spot_img
spot_img

गुरुजी की तबीयत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन (गुरुजी) जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनके शरीर का बायें हिस्से में भी हलचल कम है। फिलहाल वे ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। अस्पताल प्रबंधन के हवाले से मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ICU में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही मिलने की इजाजत है। CM हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विधायक बसंत सोरेन दिल्ली में लगातार मौजूद हैं। गुरुजी के स्वास्थ्य के लिये राज्यभर में मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनायें की जा रही हैं। गांव-गांव से दुआ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग मोमबत्तियां जलाकर और हाथ जोड़कर कह रहे, “गुरुजी जल्दी ठीक हों।” यहां याद दिला दें कि बीते गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद अस्पताल पहुंचीं और गुरुजी का हालचाल लिया। पूर्व CM रघुवर दास ने भी फोन पर CM हेमंत से बात की। कांग्रेस और झामुमो के कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व मेडिकल प्रोटोकॉल के चलते सबको मिलने की इजाजत नहीं है। गुरुजी की हालत को लेकर राजनीतिक गलियारों में गहरी चिंता है। झारखंड से दिल्ली तक सभी की निगाहें ICU की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...